42
लखनऊ,समाचार10 India। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 23 जुलाई को दा फूड ओएसिस रेस्टोरेंट मानस सिटी इन्दिरा नगर, लखनऊ में उड़ान सावन उत्सव 2022 का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने दी।
उन्होने बताया कि इस अवसर पर सावन मास में गाई जाने वाली कजरी, झूला, सावन गीत के अलावा सावन के लोकनृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। सरिता सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सावन मास के प्रतीक हरे रंग से ओतप्रोत सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण महिलाओं की बेस्ट मेहंदी, बेस्ट चूड़ी, बेस्ट साड़ी, बेस्ट कैटवाक, बेस्ट हेयर सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।