
लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India।भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से भी अधिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ़्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे । इसके अलावा, उन्हें पहले से उपलब्ध सभी मौजूदा लाभ भी मिलते रहेंगे।
इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, भारती एयरटेल के डायरेक्टर – मार्केट ऑपरेशंस, अमित त्रिपाठी ने कहा, “हमारे लिए पोस्टपेड का मतलब भारतीय बाज़ार में सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना है। हम देश में सबसे बेहतरीन नेटवर्क सेवा प्रदान करते हैं, जिस पर हम अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 5G पर ‘फास्ट लेन’ तकनीक और स्पैम व फ्रॉड से लगातार सुरक्षा देते हैं। इसके अलावा, हम ग्राहकों को मनोरंजन और उनके रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाने वाली सेवाओं का एक्सेस देकर सबसे बेहतरीन वैल्यू देते हैं और अब उन्हें मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग भी दे रहे हैं। हम ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने और उन्हें एयरटेल पोस्टपेड चुनने की ज़्यादा से ज़्यादा कारण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

