मयूर रेसिडेंसी की महिलाओं द्वारा तीज उत्सव का भव्य आयोजन

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। मयूर रेसिडेंसी में महिलाओं ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात कजरी एवं अन्य पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को अत्यंत आनंदमय और उत्सवपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उनकी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। पारंपरिक परिधानों एवं सांस्कृतिक गीत-संगीत से सुसज्जित इस संध्या में सभी ने भरपूर आनंद का अनुभव किया।

तीज उत्सव ने महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।
सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम करने पर सहमति जताई।

You may also like

Leave a Comment