
मिल्कीपुर/अयोध्या,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा यात्रा रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। अमानीगंज बाजार में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और सेवा भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सेवा और जनकल्याण के संकल्प को साकार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना कार्यकर्ताओं का ध्येय है।
स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

