
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। जनप्रतिनिधि अगर वास्तव मे जनता के प्रति 24 घंटे सेवा मे तत्पर रहता है तो जनता उसे सिर माथे लगाती ही है जिसका उदाहरण बक्शी का तालाब क्षेत्र मे दिखाई दिया आपको बटा दे कि बख्शी का तालाब क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी व्यापारीगणों द्वारा माननीय पवन सिंह चौहान जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
यह सम्मान समारोह क्षेत्र के विकास एवं जनहित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित किया गया।इस सम्मान समारोह में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री वेद रतन सिंह चौहान, प्रदीप सिंह (मीडिया प्रभारी), कौशल पथ शुक्ल (उपाध्यक्ष), विनोद अवस्थी, महाराजा ईतेंद्र सिंह (महामंत्री), मनोज रावत जी (सभासद, महोना), मोनू रावत जी (सदस्य, व्यापार मंडल), कुंदन लोधी (सदस्य, व्यापार मंडल) तथा अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।व्यापारीगणों एवं स्थानीय नागरिकों ने बताया कि माननीय पवन सिंह चौहान जी के प्रयासों के कारण ही माननीय नितिन गडकरी जी की अनुमति से नेशनल हाईवे सीतापुर रोड पर दो महत्वपूर्ण डिवाइडर कट उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बख्शी का तालाब क्षेत्र की जनता एवं व्यापारियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त हुई है।
इन डिवाइडर कट्स के निर्माण से यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा लंबे समय से बनी हुई वाहन जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही क्षेत्र में अनावश्यक ट्रैफिक दबाव कम होने से वातावरण स्वच्छ हुआ है तथा प्रदूषण स्तर में भी कमी आई है।माननीय पवन सिंह चौहान जी ने प्रत्येक व्यापारी के साथ समय बिताया और उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने व्यापारियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा एवं सरकारी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, विशेषकर छोटे एवं गरीब व्यापारियों के लिए।बख्शी का तालाब की जनता माननीय जनप्रतिनिधि नेता पवन सिंह चौहान, एमएलसी की इस जनहितकारी पहल का स्वागत करती है तथा आशा व्यक्त करती है कि भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु ऐसे सकारात्मक कदम निरंतर उठाए जाते रहेंगे।

