लखनऊ गाजीपुर कांड: पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि व मंडल अध्यक्ष रूपचंद वाल्मीकि की गिरफ्तारी पर भड़का वाल्मीकि समाज, थाने का घेराव

by Vimal Kishor

लखनऊ,यूपी-समाचार10India। लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली गांव में बीते सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब पुलिस ने निर्दलीय पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि तथा अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा लखनऊ मंडल के अध्यक्ष रूपचंद वाल्मीकि सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नाराज़ वाल्मीकि समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में गाजीपुर थाने पहुंचकर घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समाज के सैकड़ों लोग थाने पर इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के लगभग पाँच थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। मौके पर डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी भी पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों ने पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि और मंडल अध्यक्ष रूपचंद वाल्मीकि की तत्काल रिहाई तथा पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। करीब चार घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और स्थिति सामान्य हुई।

 

You may also like

Leave a Comment