UPI पर MDR के विषय में रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह को सौंपा गया सुझाव पत्र

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संदीप बंसल के निर्देशानुसार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में  रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  से भेंट कर UPI पर प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MDR) के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं ज्ञापन सौंपा।*प्रदेश पदाधिकारी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार UPI पर MDR के विषय में व्यापारियों के सुझाव एवं मांगों को प्रत्येक जनपद में सांसदों के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 2, 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 की तिथियां निर्धारित की गई थीं।*इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष  सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने  रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  से भेंट कर उन्हें सुझाव पत्र सौंपा। इस अवसर पर व्यापारियों के हितों तथा UPI पर प्रस्तावित MDR व्यवस्था को लेकर प्रतिनिधिमंडल की  मंत्री  से महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई।*ज्ञापन में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रूप से निम्न सुझाव प्रस्तुत किए गए*MDR लागू होने की न्यूनतम लेनदेन सीमा ₹2,000 से बढ़ाकर ₹10,000 की जाए।**मासिक अधिकतम MDR सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख की जाए।*प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि व्यापारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों एवं डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि UPI डिजिटल लेनदेन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और ऐसी व्यवस्था आवश्यक है जिससे डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन मिलने के साथ व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी सीमित रहे।प्रतिनिधिमंडल में नगर महामंत्री  अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अमरनाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष  मुकेश कुमार नाग एवं उपाध्यक्ष  अरविन्द मित्तल उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment