मैनपुरी दलित हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, मिठाई लाल भारती ने दिया न्याय का भरोसा

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू भारती सुदर्शन ने बतायाकि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मैनपुरी जनपद के विधान सभा क्षेत्र किशनी के अंतर्गत थाना एलाऊ ,ग्राम नगला अनी निवासी दलित युवक विकास की दबंग लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी ।

घटना की जानकारी लेने तथाशोकाकुल परिवार से मिलने पहुँचे थे। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन, समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, भरथना विधायक राघवेन्द्र सिंह गौतम, विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, विधान सभा अध्यक्ष श्याम करन शाक्य, अम्बेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष अशोक जाटव के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के नेताओ में शामिल सर्व राम नारायण बाथम जिला महासचिव मैनपुरी, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विद्या राम मुनीब, राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार जाटव, सत्यम कठेरिया, सौरभ कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव, महिला सभा की जिला अध्यक्ष ज्योति मैसी, जिला महासचिव सुमन यादव, महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन दिवाकर , गंगा राम जाटव, गौरव दयाल वाल्मीकि, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव आशीष कुमार जाटव, जिला सचिव संत राम यादव, गिरीश दिवाकर, उपदेश यादव नगर अध्यक्ष कुसमरा, के पी सिंह यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख आशुतोष यादव, हरपाल यादव, सेक्टर प्रभारी प्रदीप यादव आदि भारी संख्या में नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए उन्हें न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा हमारी पार्टी गरीबों के साथ खड़ी है। उन्हें हर स्तर पर मदद दी जाएगी।दलित अपराध में उत्तर प्रदेश नम्बर वन पर है । समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार बहुजन समाज की घोर विरोधी है । प्रदेश में लगातार हत्याएँ बढ़ी हुई है । इस सरकार में दलितो को न्याय मिलना मुश्किल है । जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान की धज्जिया उड़ा रही है ! पीडीए समाज के लोगों पर अत्याचार कर रही है।वंचित समाज के लोगों को न्याय पाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा ।

You may also like

Leave a Comment