पीडीए प्रशिक्षण शिविर में सपा का चुनावी शंखनाद, 2027 की तैयारियों पर जोर

by Vimal Kishor

 

कानपुर देहात/लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। समाजवादी पार्टी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) प्रशिक्षण शिविर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर देहात में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में संविधान और आरक्षण पर खतरा मंडरा रहा है तथा प्रदेश में दलितों और बहुजन समाज पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने बहुजन समाज से वोटों का बंटवारा रोककर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा “फूट डालो और राज करो” की नीति पर काम कर रही है, जबकि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना समय की मांग है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘बब्लू राजा’ ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, भंते अनिरुद्ध, शीतला चरण वर्मा कोरी, मनोज अहीरवार, राजेंद्र कोरी, विमल शंखवार, राघव अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment