शराब मुक्त भारत” मुहिम के तहत बाराबंकी के जयकरण पुरवा गाँव में *शराब छोड़ने की दवा का नि शुल्क वितरण किया गया ।

by Vimal Kishor

बाराबंकी,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ रिलिजन एंड नॉलेज (वर्क ) और शराब बंदी संघर्ष समिति (PECT) के संयुक्त तत्वावधान में “शराब मुक्त भारत” मुहिम के अंतर्गत बाराबंकी जनपद के ग्राम जयकरण पुरवा गाँव में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शराब की लत से परेशान ग्रामीणों ने आज स्वयं इस बुराई को छोड़ने का संकल्प लिया। वर्क और PECT की टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें नशे से मुक्ति के उपाय बताए। इस दौरान डॉक्टर साधना बाजपेयी जी और उनकी टीम ने सलाह शराब छोड़ने की दवा का वर्क टीम की मदद से निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर अल्कोहल फ्री इंडिया (PECT ) के संस्थापक  मुर्तजा अली , डॉ. साधना बाजपेई, हलीमा अज़ीम, फहद हसन, मोहम्मद कैफ और वर्क की टीम से जुबैर खान – स्टेट हेड, यू .पी . ईस्ट , आदिल अल्वी – डिस्ट्रिक्ट हेड, लखनऊ, एम. अहमद, इरशाद अली, सलीम खान, विकास, डॉ. उबैद खान आदि लोग उपस्थित रहा है ।ग्रामीणों ने शराब मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेते हुए दोनों संस्थाओं का शुक्रिया अदा किया ।

 

You may also like

Leave a Comment