4 मिनट के ट्रेलर में 34 सितारे, वेलकम टू द जंगल ने रच दिया नया रिकॉर्ड

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। कॉमेडी, एक्शन और अफरा-तफरी से भरपूर वेलकम टू द जंगल का 4 मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर सिर्फ कहानी नहीं दिखाता, बल्कि 34 प्रमुख कलाकारों की ऐसी फौज पेश करता है, जो भारतीय सिनेमा में अपने आप में एक रिकॉर्ड बन चुकी है। अक्षय कुमार जहां इस पूरे बवाल के कप्तान नजर आते हैं, वहीं सुनील शेट्टी और अरशद वारसी उदय और मजनू के छोटे भाइयों के रूप में मनोरंजन का तड़का लगाते दिखाई देते हैं।

फिल्म की कॉमिक ताकत परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कलाकारों के कंधों पर टिकी नजर आती है। वहीं रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में ग्लैमर और स्क्रीन प्रेजेंस का रंग भरती हैं।

जैकी श्रॉफ दमदार खलनायक के रूप में दिखाई देते हैं, जबकि फरीदा जलाल, आफताब शिवदासानी, शारिब हाशमी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, ज़ाकिर हुसैन, पुनीत इस्सर, फिरोज़ खान और दलेर मेहंदी जैसे अनुभवी कलाकार इस विशाल स्टारकास्ट को और मजबूत बनाते हैं। ट्रेलर खत्म होते-होते यह साफ हो जाता है कि निर्माता फिरोज़ ए. नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान ने सिर्फ एक फिल्म नहीं बनाई, बल्कि प्रतिभाओं से भरा एक विशाल सिनेमाई संसार खड़ा कर दिया है। 34 कलाकारों से सजा यह ट्रेलर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्टार-स्टडेड ट्रेलर माना जा रहा है और यही इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।

You may also like

Leave a Comment