लोजपा (रामविलास) ने महाराजा सुहेलदेव पासी के शौर्य दिवस पर किया कार्यक्रम, प्रशासन की अनुमति न मिलने से VVIP गेस्ट हाउस तक सीमित रही गतिविधियां

महाराजा सुहेलदेव पासी के शौर्य दिवस पर लोजपा (रामविलास) की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रशासन ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से महाराजा सुहेलदेव पासी जी के शौर्य दिवस तथा मलिहाबाद स्थित महाराजा कंस पासी जी के किले के प्रस्तावित भ्रमण के संबंध में वीवीआईपी गेस्ट हाउस, साकेत, लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत यह प्रेस एप्लीकेशन जारी की जा रही है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाराजा सुहेलदेव पासी के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवान , राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार सिन्हा , प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी, प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी द्वारा कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी पूर्व में प्रशासन को उपलब्ध कराई गई थी तथा यह आश्वासन दिया गया था कि कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न होगा। किंतु प्रशासन द्वारा आवश्यक अनुमति प्रदान न किए जाने के कारण कार्यक्रम अपने निर्धारित स्वरूप में आयोजित नहीं हो सका। साथ ही नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को वीवीआईपी गेस्ट हाउस परिसर तक सीमित रखा गया।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी महाराजा सुहेलदेव पासी जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

You may also like

Leave a Comment