द एवियान में 8 जून से शुरू हो रहा है ‘टाइनी ट्रेल्स : किड्स समर कैंप 2026’

by Vimal Kishor

लखनऊ,समाचार10India। यूपी लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित द एवियान में बच्चों के लिए ‘टाइनी ट्रेल्स – किड्स समर कैंप 2026’ का आयोजन 8 June से किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है। यहां बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

समर कैंप में बच्चों के लिए कई रोचक गतिविधियां शामिल की गई हैं। स्पोर्ट्स, स्विमिंग, म्यूजिक, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा और कम्युनिकेशन स्किल्स जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का मौका मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि कैंप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर बच्चा कुछ नया सीखकर जाए।

द एवियान के जीएम आकाश सिंह रायठौर ने बताया कि कैंप के लिए अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन पैकेज तैयार किए गए हैं। 10 दिन के एक्सप्लोरर पैकेज में एक मुख्य अकादमी, एक लाइफस्टाइल स्किल, हेल्दी स्नैक और सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

वहीं 20 दिन के स्किल बिल्डर पैकेज में दो अकादमियां, दो लाइफस्टाइल स्किल्स, पूल और स्पोर्ट्स एक्सेस, सर्टिफिकेट, बैज और एवियान टी-शर्ट शामिल है। 30 दिन के मास्टरी पैकेज में तीन अकादमियां, तीन लाइफस्टाइल स्किल्स, सभी स्पोर्ट्स की सुविधा, प्रोफेशनल फोटोशूट, सर्टिफिकेट और मेडल दिए जाएंगे।
कैंप सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगा।

मॉर्निंग बैच सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और इवनिंग बैच शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा। आयोजकों का कहना है कि यह समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई दोस्तियां बनाने का बेहतरीन मंच साबित होगा। साथ ही अभिभावकों को भी यह भरोसा मिलेगा कि उनके बच्चे छुट्टियों का समय सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में बिता रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment