
लखनऊ,उत्तर प्रदेश-समाचार10India। यू.पी. जीएसटी अपीलीय अधिकरण बार एसोसिएशन द्वारा लखनऊ स्थित होटल क्राउन प्लाज़ा में “ऑनलाइन फाइलिंग ऑफ जीएसटीएटी अपील्स में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि एवं चुनौतियों के समाधान” विषय पर एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जस्टिस (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, जीएसटी अपीलीय अधिकरण, उपस्थित रहे तथा उन्होंने जीएसटी अपीलीय अधिकरण के समक्ष अपील दायर करने में कर पेशेवरों द्वारा सामना की जा रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं जिज्ञासाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर जीएसटी अपीलीय अधिकरण की लखनऊ, वाराणसी एवं प्रयागराज पीठों से संतोष कुमार श्रीवास्तव न्यायिक सदस्य, नरेंद्र कुमार न्यायिक सदस्य, आलोक चोपड़ा तकनीकी सदस्य (केंद्र),अरविंद कुमार तकनीकी सदस्य (राज्य), महताब अहमद न्यायिक सदस्य, नरेंद्र बहादुर यादव न्यायिक सदस्य, अनंजय कुमार राय तकनीकी सदस्य (राज्य), उपस्थित रहे ।इसके अतिरिक्त विभिन्न पीठों के रजिस्ट्रारगण, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के वक्तागण तथा जीएसटी विभाग, लखनऊ के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यू.पी. GST अपीलीय न्यायाधिकरण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि इस सत्र में 150 से अधिक कर एवं विधि क्षेत्र के पेशेवरों ने सहभागिता की, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, कॉस्ट अकाउंटेंट्स तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों जैसे आगरा, बरेली, अयोध्या, बस्ती, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली एवं प्रयागराज से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

