8

लखनऊ,यूपी-समाचार10 India। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट लखनऊ शाखा के चेयरमैन सीए अनुराग पाण्डेय चुने गए हैं। आईसीएआई की प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा रविवार को कार्यसमिति की बैठक गोमतीनगर, लखनऊ स्थित शाखा में हुई।बैठक में वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। आईसीएआई की ओर से बताया गया कि वाइस चेयरपर्सन के पद पर सीए ऋषभ मिश्रा का चयन किया गया है। सचिव सीए आशीष गुप्ता , कोषाध्यक्ष सीए चारू खन्ना व सिकासा की सभापति चुनी गई हैं। साथ ही पूर्व चेयरमैन सीए अनुराग पांडे सदस्य,सीए प्रियंका गर्ग सदस्य और सीए अंशुल अग्रवाल सदस्य चुने गए।

