
लखनऊ,समाचार10 India। मां गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में “हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव -2025” गंगा आरती के साथ मान्यवर काशीराम सांस्कृतिक स्थल, (महोत्सव स्थल) स्मृति उपवन, आशियाना, बंगला बाजार, लखनऊ में शुभारंभ हुआ। लखनऊ में महोत्सव 19 नवम्बर से 15 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किया जायेगा। महोत्सव का मुख्य उदेश्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों को बढ़ावा देते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना एवं भारत से विलुप्त होती लोककला, लोकसंस्कृति को नवजीवन प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार का अवसर प्रदान करते हुए भारतीय कलाकृतियों को आगे बढ़ाना है।
हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा, पूर्व उपमुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार डॉ दिनेश शर्मा,मंत्री उद्यान एवं कृषि वि. उ.प्र. सरकार दिनेश प्रताप सिंह डॉ राजेश्वर सिंह विधायक सरोजिनी नगर,अति विशिष्ट अतिथि डॉ.रीता बहुगुणा जोशी पूर्व सांसद प्रयागराज,पवन सिंह चौहान एमएलसी,पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी मुकेश शर्मा एमएलसी, अपर्णा यादव उपाध्यक्ष उ.प्र. राज्य महिला आयोग,सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ,
विधायक योगेश शुक्ला,विधायक डॉ नीरज बोरा,विधायक ओपी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर संयुकता भाटिया,मुकेश बहादुर सिंह,पूर्व आईजी आर क़े चतुर्वेदी, दूरदर्शन के प्रोग्राम प्रमुख आत्मकथा मिश्रा,संदीप बंसल अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,भोजपुरी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, संतोष श्रीवास्तव, समीर शेख, मनीष वर्मा विनोद मिश्रा,शंकरी सिंह,एडवोकेट ब्रजभान सिंह भानू एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिव्य एवं भव्य महोत्सव का शुभ आरंभ किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद राजयसभा व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संस्था के सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और बताया कि ऐसे सामाजिक आयोजन विगत कई वर्षों से संस्था द्वारा किए जा रहे हैं जो समाज को एक नई दिशा देते हुऐ लोगों को इससे अनुकरण मिलता है। विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हस्तशिल्प एवं हाथ के कारीगरों को पूर्णतया सहयोग कर रही है जो कि काफी प्रशंशनीय कार्य है जिसमें संस्था द्वारा इस तरह के महोत्सव को करने से रोजगार भी मिलता है एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा भी मिलता है जो सरकार की योजनाओं को साकार कर रहा है, पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि ऐसे आयोजन विगत कई वर्षों से इस संस्था द्वारा किया जा रहा है संस्था सामाजिक कार्य में समर्पित रहती है जिससे राष्ट्र को भी बल मिलता है और समाज को भी,ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,गुंजन वर्मा व रनवीर सिंह,हेमू चौरसिया ने महोत्सव के विषय में बताया कि देश के कई राज्यों से हस्तशिल्प उत्पाद महोत्सव में आए हैं इन्हें भारत सरकार के साथ मिलकर आगे करना हमारा सूक्ष्म प्रयास है। परिसर में सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी लगाए गए हैं। सांस्कृतिक मंच की विस्तृत जानकारी देते हुए गुंजन वर्मा द्वारा बताया गया कि हमारा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु प्रदेश स्तरीय मंच होता है जो सभी के लिए नि:शुल्क प्रदान किया जाता है,मंच से विलुप्त होती भारतीय लोक कला को पुनः जीवित करने हेतु पूर्ण प्रयास किया जाता है जिसमें पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण सहयोग हेतु सूचना एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से निवेदन किया गया है।
सचिव हेमू चौरसिया ने बताया कि सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ चिकित्सक,अधिवक्ता,समाजसेवी,साहित्यकार एवं सम्मानित व्यापारियों को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। बच्चों,बड़ों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुत किए जाएंगे,मनोरंजन में स्वदेशी झूले,फिश टनल एवम खाने पीने,शॉपिंग करने के लिए लखनऊ सहित आसपास के अन्य जिलों से भी दर्शक महोत्सव में भारत के लगभग सभी राज्यों से हस्तशिल्प सहित,कपड़े, फर्नीचर,हांथ से बने संगमरमर के सामान, ड्रायफ्रूट्स,कालीन व दैनिक घरेलू उपयोग की समस्त वस्तुएं के लिए आते हैं। भारत के अन्य प्रदेश से समस्त प्रकार के व्यंजन,गेम जोन,सेल्फी प्वाइंट आदि मनोरंजन के साधन रहेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया मेले के अंदर का समस्त परिसर व प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा गार्ड्स की निगरानी रहेगी। पेयजल एवं स्वच्छता, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को विधायक सरोजिनी नगर डॉ0 राजेश्वर सिंह जी के सौजन्य से युवा उत्सव सरोजिनी नगर मनाया जाएगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय सिंगर यो यो हनी सिंह का लाइव शो कंसर्ट होगा जिसमें प्रवेश के लिए पास वितरित किए गए हैं जिनके पास प्रवेश पास होगा उन्हीं को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। अन्य किसी को भी बिना पास के अनुमति महोत्सव परिसर में जाने की नहीं मिलेगी।
कार्यक्रम के आयोजक मंडल में मनोज सिंह चौहान,रोली जायसवाल,मोनालिसा,अमित तिवारी,संदीप शुक्ला,नीलम श्रीवास्तव,कुंवर अंशुमान सिंह,ठाकुर राम सिंह,सूरज जैसवानी,सत्य शरण सिंह,एंकर प्रदीप शुक्ल,रोली सिंह,दुर्गेश प्रताप सिंह,प्रखर सिंह,विजय गुप्ता गोविन्द,नीरज यादव यादव उपस्थित रहे।

