12
अरब सागर में माल्टा के 18 सदस्यीय दल वाले जहाज का अपहरण होने से खलबली मच गई है। भारतीय नौसेना ने अपहरण की सूचना मिलते ही तत्काल माल्टा की मदद के लिए अपना युद्ध पोत भेज दिया है। भारतीय समुद्री गश्ती विमान अपहृत जहाज का पीछा कर रहे हैं और उसके ऊपर उड़ान भर रहे हैं। साथ ही नौसेना जहाज को घेरने का प्रयास कर रही है।