लखनऊ,समाचार10 India। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह सोमवार को पंचतत्वक में विलीन हो गए हैं। आज नरौरा के बशी गंगा घाट पर उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्माान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
कल्या ण सिंह के अंत्येाष्टि संस्काथर में उनके परिजनों के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृतति ईरानी, मुख्यामंत्री योगी आदित्य नाथ सहित कई राजनेता, कार्यकर्ता, परिचित और समर्थक गंगा घाट पर मौजूद रहे। सभी ने अंतिम समय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके पैतृक गांव में पहुंचकर उन्हेंम श्रद्धांजलि अर्पित की।
‘बाबूजी’ की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 21 पुरोहितों को बुलाया गया। मंत्रोच्चार के साथ कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम यात्रा में लाखों की संख्यां में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए।