13
चीन के विदेश मंत्री छिन गांग की भारत यात्रा के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले पर महिला कांग्रेस प्रमुख नीता डिसूजा ने कहा, ‘हम चीन का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमारी सेना को मारा है।’