
कोसीकलां,समाचार10India। कोसीकलां के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। छोटू महाराज सिनेमा डोम का भव्य उद्घाटन हुआ, और यह कोई साधारण सिनेमाघर नहीं है। यह कोसीकलां क्षेत्र का पहला सिनेमाघर है यहां पहले कभी कोई सिनेमा हॉल नहीं रहा। हैरानी की बात यह है कि इस क्षेत्र के 40 किलोमीटर के दायरे में अब तक कोई सिनेमाघर मौजूद नहीं था।
ऐसे में यह छोटू महाराज डोम सिनेमा स्थानीय लोगों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अपने अनोखे डोम डिज़ाइन के लिए मशहूर यह सिनेमा हॉल दर्शकों को एक बिल्कुल नया और भव्य अनुभव देगा। बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन साउंड सिस्टम और आरामदायक सीटें — यह सब मिलकर कोसीकलां के लोगों को शहर जैसी सिनेमा सुविधा उनके अपने घर के पास ही उपलब्ध।
एक आर्किटेक्ट का सिनेमा प्रेम ,इसके पीछे हैं अनुराग बंसल, जो पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं। लेकिन सिनेमा के प्रति उनका प्रेम किसी पेशे की सीमा में नहीं बंधा। अनुराग बंसल का सपना सिर्फ एक सिनेमाघर खोलना नहीं था, बल्कि कोसीकलां जैसे क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन की वह सुविधा देना था, जिससे वे अब तक वंचित थे। इसके साथ ही उनका एक और बड़ा उद्देश्य है — स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर देना। इस सिनेमा डोम के जरिए क्षेत्र के कई युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा, और मनोरंजन के साथ स्वाद और आराम भी।
यहां छोटू महाराज फूड एंड बेवरेजेज़ की भी व्यवस्था होगी, जहां दर्शक स्वादिष्ट खाने-पीने का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही, यहां लॉजिंग यानी ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे यह जगह सिर्फ एक सिनेमाघर नहीं बल्कि एक पूर्ण मनोरंजन और आतिथ्य केंद्र (एंटरटेनमेंट एंड हॉस्पिटैलिटी हब) के रूप में विकसित होगी।
एक बड़े मिशन का हिस्सा
छोटू महाराज सिनेमा डोम, भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती सिनेमा चेन ब्रांड छोटू महाराज का हिस्सा है, जिसे के सेरा सेरा (K Sera Sera) संचालित करता है। इस ब्रांड का लक्ष्य पूरे देश में 9,000 सिनेमाघर खोलने का है, ताकि छोटे शहरों और कस्बों तक भी बड़े शहरों जैसी मनोरंजन सुविधाएं पहुंच सकें।
कोसीकलां में खुल रहा यह डोम सिनेमा इस बड़े सपने की एक जीती-जागती मिसाल है। यह दिखाता है कि कैसे छोटू महाराज और के सेरा सेरा मिलकर उन इलाकों तक मनोरंजन पहुंचा रहे हैं, जहां अब तक यह सुविधा एक सपना ही थी।

