जोशीमठ भू धंसाव: खिसक रही हैं 3 शिलाएं, हाईवे से सटे गांधीनगर में भी 6 जगह पर बने गहरे गड्ढे
by
written by
53
जोशीमठ में भूधंसाव के बाद पहला गड्ढा रविग्राम वार्ड में हुआ था। उसके बाद बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी तिराहे के पास गड्ढा हो गया, अब हाईवे से सटे गांधीनगर में भी गड्ढे नजर आ रहे हैं, जिनकी चौड़ाई आधा फीट और गहराई लगभग दो फीट है।