110
Missile Destroyer INS Mormugao: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने सबसे घातक बाहुबली आइएनएस मोर्मुगाओ को हिंद महासागर में उतार दिया है। इस मिसाइल विध्वंसक के आने से भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ने वाली है। रविवार को इसे नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।

