हिमाचल प्रदेश: शपथग्रहण समारोह आज, सुखविंदर सिंह सुक्खू लेंगे सीएम पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी सीएम
by
written by
45
हिमाचल प्रदेश में आज नई सरकार शपथ लेगी। शपथग्रहण समारोह आज दोपहर शिमला में आयोजित किया जाएगा। इसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता हिस्सा लेंगे।