मेरठ में गरजे बसपा महासचिव, बोले- ब्राह्मण समाज से डर गई सरकार, अब…

by Vimal Kishor

 

मेरठ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतर आई है। पार्टी की तरफ से इसकी शुरुआत प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन करके की जा चुकी है। इसी कड़ी में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए मेरठ पहुंचे।
मेरठ में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रशासन को लखनऊ से निर्देश मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रही है।

ब्राह्मण की एकजुटता देखकर डर गई सरकार
बसपा महासचिव ने कहा कि, सरकार ब्राह्मण की एकजुटता देखकर डर गई है। आज यूपी में ब्राह्मण समाज को भयभीत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, अब उनके जाने का समय आ गया है। ब्राह्मण समाज किसी से नहीं घबराता है। ब्राह्मण समाज ही है, जिसने सत्ता उखाड़ने का काम किया है। सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सारा ब्राह्मण समाज बसपा के साथ है।
आपको बता दें कि मेरठ में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन में प्रशासन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और सम्मलेन में आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सम्मलेन स्थल से बाहर ही रोक लिया गया। साथ ही सम्‍मेलन स्‍थल पर केवल 50 लोगों को जाने की अनुमति वाला नोटिस भी चस्‍पा कर दिया।

You may also like

Leave a Comment