46
Greetings On Diwali: दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत के लोगों को देश के राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति सहित शीर्ष नेताओं ने बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। वहीं इजरायली राष्ट्रपति इसाक हरजोग ने द्रौपदी मुर्मू और समस्त भारतवासियों को दिवाली की बधाई दी।