154
IMD Weather Update: अक्टूबर माह का पहला पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन कुछ राज्यों में अब भी बारिश का दौर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी पर बने नए चक्रवाती दबाव के कारण बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इस वजह से उत्तरी राज्यों के मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने वाली है।

