‘मुलायम सिंह यादव को दिया जाए भारत रत्न’, समाजवादी पार्टी प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र
by
written by
68
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न की मांग की है। आईपी सिंह ने इसके लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।