जनविकास महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बनें अंशुमान

विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं युवा -अंशुमान

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,समाचार10India। जनविकास महासभा ने अंशुमान त्रिवेदी को युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने संगठन के विस्तारीकरण के क्रम में युवा इकाई का गठन के लिए कदम उठाते हुए जन विकास महासभा उत्तर प्रदेश की युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए अंशुमान त्रिवेदी को प्रभारी नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के साथ ही नवनियुक्त प्रभारी अंशुमान त्रिवेदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्रिवेदी के नेतृत्व में संगठन में अधिक से अधिक युवा जुड़ेंगे और संगठन के कार्य में तेजी आएगी। वहीं दूसरी ओर अंशुमान त्रिवेदी ने संगठन के अध्यक्ष पंकज तिवारी पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि देश के युवा विकसित राष्ट्र की आधारशिला है और इसी को ध्यान रखते हुए युवाओं को जनविकास महासभा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment