लखनऊ में गैलेक्सी एसेंस की दो दिवसीय भव्य लग्ज़री इत्र प्रदर्शनी का समापन

शहर के गणमान्य नागरिकों, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े लोगों, होटल व्यवसायियों, सामाजिक हस्तियों तथा बड़ी संख्या में इत्र प्रेमियों ने पहुंचकर विभिन्न प्रीमियम सुगंधों का लिया अनुभव

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित पंचसितारा होटल हयात रीजेंसी में आज प्रीमियम फ्रेगरेंस ब्रांड गैलेक्सी एसेंस की दो दिवसीय लग्ज़री इत्र प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। उद्घाटन के साथ ही प्रदर्शनी में शहर के गणमान्य नागरिकों, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े लोगों, होटल व्यवसायियों, सामाजिक हस्तियों तथा बड़ी संख्या में इत्र प्रेमियों ने पहुंचकर विभिन्न प्रीमियम सुगंधों का अनुभव लिया।

इस अवसर पर गैलेक्सी एसेंस के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिलाल नक़वी ने कहा कि गैलेक्सी एसेंस का उद्देश्य केवल इत्र बेचना नहीं, बल्कि लोगों को ऐसी विशिष्ट सुगंधों से परिचित कराना है जो उनकी व्यक्तित्व की पहचान बन सकें। उन्होंने बताया कि कंपनी भारतीय संस्कृति और आधुनिक अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता का समन्वय करते हुए ऐसे प्रीमियम इत्र तैयार कर रही है, जो लंबे समय तक टिकने वाली खुशबू, आकर्षक पैकेजिंग और उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

प्रदर्शनी में कंपनी के विशेष संग्रह जेड (Jade), नॉयर ऊद (Noir Oud), एलिक्सिर (Elixir) एवं महक (Mehak) सहित कई अन्य प्रीमियम फ्रेगरेंस को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। आगंतुकों को प्रत्येक सुगंध की विशेषताओं, निर्माण प्रक्रिया तथा उसके लंबे समय तक बने रहने वाले प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों ने विभिन्न सुगंधों का परीक्षण किया और उनकी गुणवत्ता एवं आकर्षक प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बिलाल नक़वी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल बेहतरीन खुशबुओं को लोगों तक पहुँचाना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और खुशियाँ भी फैलाना है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन ग्राहकों, व्यापारिक सहयोगियों और सुगंध प्रेमियों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।
उन्होंने यह भी बताया कि गैलेक्सी एसेंस अपने उत्पादों के माध्यम से भारतीय इत्र उद्योग को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में देश के विभिन्न शहरों में भी इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण प्रीमियम गुणवत्ता वाले इत्र, आधुनिक फ्रेगरेंस कलेक्शन, उत्कृष्ट प्रस्तुति और आगंतुकों को एक यादगार लग्ज़री अनुभव प्रदान करना है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन लखनऊ में प्रीमियम फ्रेगरेंस उद्योग के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा।
बताते चलें कि बिलाल नक़वी पूर्व राज्य मंत्री इंतेज़ार आब्दी के भांजे हैं और अपने सामाजिक सरोकारों के लिए भी जाने जाते हैं।

इस अवसर पर महक नक़वी ने बताया कि बिलाल नक़वी अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा तथा कैंसर पीड़ित मरीज़ों के उपचार एवं सहायता पर खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा उनके जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है, इस नेक काम में इंतज़ार आब्दी बॉबी जी का भी पूरा सहयोग रहता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका डॉo ईशा इंतजार आबिदी,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फखरुल हसन ‘चाँद’, मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के महामंत्री अब्दुल वहीद,मान्यता प्राप्त पत्रकार परवेज़ अख़्तर, एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह,आलोक निगम, आसिफ रिंकू, उमंग गुप्ता, (दुबई बिजनेस मैन) सामी अब्बास, एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता राशिद साहब, वरिष्ठ पत्रकार सय्यद इक़बाल सहित शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

You may also like

Leave a Comment