नवयुवक दल युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार व विकास के लिए संघर्ष करेगा : भरत कात्यायन

यूपी प्रेस क्लब में नवयुवक दल की प्रेसवार्ता

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। आज नये व पुराने सभी दल अपने फायदे के लिए युवाओं का हर तरह से शोषण कर रहे हैं, इसलिए उनका नवयुवक दल सिर्फ युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार व विकास के लिए संघर्ष करेगा। यह बात आज यू.पी. प्रेस क्लब में नवयुवक दल के अध्यक्ष भरत कात्यायन ने एक प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने आगे कहा कि जाति, पंथ व धर्म के नाम पर युवाओं को बांटकर उनका फायदा उठाने की राजनीति की जा रही है, इसलिए उनका नवयुवक दल भटकाव के शिकार युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा जहां से वह अपने हक के लिए संघर्ष कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश में नौकरियों से जुड़े वास्तविक आंकड़े होने चाहिए, जिससे यह पता चल सके कि देश में कितने युवा हैं और उनमें से कितनों को नौकरी या व्यवसाय मिला है। उन्होंने कहा कि नवयुवक दल पूरी तरह युवा हाथों में होगा किसी के ईशारे पर नहीं चलेगा। प्रेस वार्ता में नवयुवक दल के विन्ध्यवासिनी सानंद महामंत्री, नितेश दीपक खेर प्रदेश मंत्री उपस्थित थे।

इस अवसर पर नवयुवक दल ने संगठन को विस्तार देते हुए सर्वेश कुमार सिंह को प्रदेश प्रभारी, अनुग्रह नारायण सिंह को प्रदेश महामंत्री एवं रणनीतिक प्रभारी, अमित श्रीवास्तव प्रदेश को मीडिया प्रभारी, संतोष सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, नातीत तिवारी सिंह को प्रदेश महामंत्री एवं विनय खण्डेलवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

You may also like

Leave a Comment