पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चेतन चौहान की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चेतन चौहान को लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा स्व चौहान से हमारे पारिवारिक रिश्ते थे। कोरोना काल में उनके चले जाने से समाज ने अपना एक रत्न खो दिया। उन्होंने कहा चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज थे।

मैदान के शेर थे और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के साथ व जनता के सेवक थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मैदान में लड़ना और समाज के लिए जीना कैसे चाहिए सबको पटाकर अमर हो गए। चेतन चौहान आप सदा दिलों में जिंदा रहेंगे। आपके मिशन की विरासत को आपके भतीजे राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुज चौहान जिंदा रखेंगे। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय श्रत्रिय महासभा व परिवार के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी

You may also like

Leave a Comment