
लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में अजीत कुमार वर्मा को विशेष सचिव विधानसभा बनाए जाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्मा अपने प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और जिम्मेदार नेतृत्व से विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से विधानसभा के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और बेहतर समन्वय को नई गति मिलेगी।
अजीत कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा विधानसभा सचिवालय की गरिमा और परंपराओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित एवं संस्थागत हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

