
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में ज्येष्ठ माह के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन अमरावती ग्रुप के फाउन्डर एवं चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा तथा रवि प्रकाश पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन में शामिल लोगों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासित और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बना रहा।
इस अवसर पर श्रीकांत मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, अमन पांडेय, अनुराग पांडेय, प्रखर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और सेवा कार्य में योगदान देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की महत्ता पर बल दिया।

