1

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। बीते मंगलवार को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में पहले बड़े मंगल के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने हनुमान जी की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराकर तिल के तेल व चांदी के वर्क से नये वस्त्र धारण कर विशेष श्रृंगार कर भव्य पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती की, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। महंत विशाल गौड़ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे (प्रसाद वितरण) की व्यवस्था की गई। है। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और स्थानीय लोग आरती में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

