प्रशिक्षण संगोष्ठी का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया!

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। ग्यारहवीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में स्थित पुनीत दत्त आडिटोरियम में ग़ैर सरकारी संस्था रेड ब्रिगेड द्वारा एनसीसी लखनऊ ग्रुप के कैडेटों को महिला “उत्पीड़न/छेड़छाड़ के खिलाफ दृढ़ विश्वास के साथ खड़े होने का साहस” विषय पर प्रशिक्षण संगोष्ठी का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया! इस कार्यक्रम में अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एनसीसी निदेशालय उ. प्र. लखनऊ रहे ! उक्त कार्यक्रम को संचालित करने हेतु विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणुका टंडन, प्रतिष्ठित समाजसेविका की उपस्थिति में उषा विश्वकर्मा, अध्यक्षा रेड ब्रिगेड उ प्र द्वारा अत्यंत प्रभावशाली वक्तव्यों और प्रदर्शनों द्वारा प्रस्तुत किया गया !

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एनसीसी के लगभग पाँच सौ कैडेटों को “उत्पीड़न/छेड़छाड़ के खिलाफ दृढ़ विश्वास के साथ खड़े होने का साहस” जैसे विषय पर अतिमहत्वपूर्ण जानकारी उषा मैडम द्वारा विधिवत उदाहरणों एवं प्रदर्शनों द्वारा प्रस्तुत की गई जिसे कैडेटों ने बड़े उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ आत्मसात किया । उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने की जिम्मेदारी एनसीसी ग्रुप लखनऊ के द्वारा कर्नल दिनेश कुमार पाठक, कमांडिंग ऑफिसर 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी को सौंपी गई थी। अंततः मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एनसीसी निदेशालय उ. प्र. लखनऊ द्वारा ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, विशिष्ट सेवा मेडल, की सहउपस्थिति में रेणुका टंडन, एवं श्रीमती उषा विश्वकर्मा को निदेशालय के मेडलियन द्वारा सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment