
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में वैश्विक अग्रणी और भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज मोटोरोला एज 70 प्रो लॉन्च किया, जिसे उन्नत लो-लाइट फोटोग्राफी, शानदर विजुअल्स और अगली पीढ़ी के ऑन-डिवाइस एआई के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को ’सीज़ द नाइट’ में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस डिवाइस में मोटो एआई के साथ एडवांस्ड सोनी-लिटिया 710 कैमरा द्वारा संचालित ट्रिपल 50एमपी प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम है, जो शानदार नाइट फोटोग्राफी, लो-लाइट क्लैरिटी, ब्लर-फ्री शॉट्स, पैंटोन वैलिडेटेड ट्रू कलर्स और स्किनटोनन्न् सटीकता के साथ सभी कैमरों पर 4के 60एफपीएस वीडियो प्रदान करता है।
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम द्वारा संचालित, यह उन्नत ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग के साथ लो-लाइट इमेजिंग को और बेहतर बनाता है। मोटोरोला एज 70 प्रो में मोटोरोला द्वारा बिल्कुल नया ’कलेक्शंस’ डिज़ाइन भी पेश किया गया है, जिसमें पैंटोनन्न् क्यूरेटेड रंगों में शानदार सैटिन-लक्स, टेलर्ड फैब्रिक और मार्बल फिनिश शामिल हैं, जिसे 144हर्ट्ज तक के 1.5के ट्रू कलरन्न् क्वाड-कर्व्ड पैंटोन वैलिडेटेड एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है। 90वॉट टर्बोपावर चार्जिंग और आईपी68 प्लस आईपी69 ड्यूरेबिलिटी के साथ विशाल 6500एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी द्वारा समर्थित, यह डिवाइस एक वास्तविक फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है।
मोटोरोला एज 70 प्रो अपने उन्नत 50एमपी सोनी लिटिया 710 कैमरा और उवजव।प् की शक्ति के साथ इमेजिंग के क्षेत्र में एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है, जो असाधारण स्पष्टता, बेहतर सिग्नल-टू-नॉइज़ परफॉरमेंस और ब्राइटर हाइलाइट्स व डीपर शैडो के साथ शानदार लो-लाइट परिणाम देता है। मोटोरोला एआई वास्तविक समय में टेक्सचर, डायनेमिक रेंज और मोशन डिटेक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे तेज़ गति वाले दृश्यों में भी स्पष्ट और ब्लर-फ्री कैप्चर सुनिश्चित होता है। मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 सेंसर द्वारा समर्थित पैंटोनन्न् वैलिडेटेड कलर्स और पैंटोनन्न् स्किनटोनन्न् वैलिडेशन के साथ, यह कैमरा प्रामाणिक और वास्तविक रंग व सटीक स्किन टोन को ठीक वैसे ही पुनरुत्पादित करता है जैसा कि क्रिएटर्स ने चाहा था।
मुख्य सेंसर के साथ इसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50एमपी अल्ट्रा-वाइड प्लस मैक्रो विजन कैमरा और शार्प सेल्फी व क्रिस्टल-क्लियर वीडियो के लिए ऑटो फोकस के साथ 50एमपी क्वॉड पिक्सेल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस सभी कैमरों पर एचडीआर के साथ अल्ट्रा-शार्प 4के 60एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे सिनेमाई कहानी कहने के लिए कैमरों के बीच सहजता से स्विच किया जा सकता है। मोटोरोला ने उद्योग का पहला फ्रेम मैच फीचर पेश किया है जो उपयोगकर्ताओं को सही फ्रेम को लॉक करने और उसे आसानी से फिर से बनाने की सुविधा देता है। होराइज़न लॉक जैसे उन्नत फीचर्स अत्यधिक हलचल के दौरान भी स्थिर और समतल वीडियो सुनिश्चित करते हैं, जबकि ’एक्टिव फोटोज’ लाइव फोटो कैप्चर की अनुमति देता है। मोटोएआई फोटो एन्हांसमेंट, एआई एडेप्टिव स्टेबिलाइज़ेशन, मल्टीपल फोकल लेंथ के साथ पोर्ट्रेट मोड, ऑटो नाइट विजन और एआई सिग्नेचर स्टाइल जैसे इंटेलिजेंट टूल्स के साथ रचनात्मकता को और बढ़ाता है, जिससे एक प्रो-ग्रेड एआई कैमरा सिस्टम मिलता है जिसे सहज और सिनेमाई क्रिएटिविटी के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर शक्ति प्रदान करता है, जो सीपीयू परफॉरमेंस में 40 प्रतिशत, जीपीयू में 30 प्रतिशत का सुधार और 65 प्रतिशत तेज़ एनपीयू प्रदान करता है, जिससे अल्ट्रा-स्मूथ परफॉरमेंस और उन्नत ऑन-डिवाइस एआई अनुभव संभव होते हैं। इसका शक्तिशाली एनपीयू कम रोशनी में भी तुरंत स्पष्ट कैप्चर के लिए एआई -पॉवर्ड ज़ीरो शटर लैग, इंटेलिजेंट टोन ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए एआई-पॉवर्ड कलर, बेहतर सब्जेक्ट क्लैरिटी के लिए एआई -पॉवर्ड पोर्ट्रेट और ग्रुप शॉट, और शार्प व विस्तृत तस्वीरों के लिए आरएडब्लू सुपर-रिज़ॉल्यूशन को एआई सुपर-रिज़ॉल्यूशन के साथ जोड़ने वाली एआई-पॉवर्ड क्लैरिटी जैसी कैमरा क्षमताओं को संचालित करता है।
लॉन्च के अवसर पर, मोटोरोला इंडिया के एमडी, टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में, हम हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं क्योंकि हम समझते हैं कि आज के लोग किस तरह रहते हैं और एक-दूसरे से जुड़ते हैं। उवजवतवसं मकहम 70 चतव के साथ हमारा पूरा ध्यान इस बात पर था कि आपको रात में फोटो खींचने का बेहतरीन अनुभव मिले, फोन का डिज़ाइन प्रीमियम और सुंदर हो, इसमें एआई की स्मार्ट खूबियाँ हों और यह चलने में भी बहुत तेज़ हो। हमारे लिए यह लॉन्च सिर्फ फीचर्स के बारे में नहीं है, बल्कि एक ऐसी टेक्नोलॉजी बनाने का वादा है जो आपके काम आए और इस्तेमाल करने में बहुत आसान और ताकतवर महसूस हो। यह हमारी उस कोशिश का एक बड़ा हिस्सा है जिसमें हम स्टाइल और एआई के जरिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को और बेहतर बनाना चाहते हैं।

