2

लखनऊ,यूपी-समाचार10India। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की ज़ेरे में निगरानी में मस्जिद कोहना पीर बाबा इंदिरा नगर लखनऊ में आज तरावीह का पहला दौर मुकम्मल किया गया जिसमें बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने हिस्सा लिया।
मस्जिद के सदर जनाब रियाज अहमद एवं जनरल सेक्रेटरी जनाब मुर्तजा़ अली ने सहयोग के लिए प्रशासन के साथ-साथ नमाज़ियों का बेहद शुक्रिया अदा करते हुए इमाम साहब को नजराने के रूप में नगद एवं तोहफा देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदर जनाब अहमद राजा नायक सदर मोहम्मद साबिर खान एवं जनरल सेक्रेटरी मुस्तकीम अहमद सिद्दीकी भी उपस्थित रहे। तरबीह मुकम्मल होने के बाद इमाम साहब द्वारा देश में अमन व चैन के लिए दुआएं मांगी गई,।

