इंग्लैंड के आवाज़ FM 99.8 MHz रेडियो स्टेशन से गायक आशीष शर्मा के गीत प्रसारित

by Vimal Kishor

प्रयागराज,यूपी-समाचार10India। नैनी, प्रयागराज निवासी युवा गायक आशीष शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का परचम लहराया है। इंग्लैंड के साउथंपटॉन यूनाइटेड किंगडम स्थित प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन आवाज़ FM 99.8 MHz से उनके दो गीतों का सफलतापूर्वक प्रसारण किया गया। प्रसारित गीतों में पहला गीत “अब क्या मिसाल दूं” तथा दूसरा लोकप्रिय गीत “एक हसीन शाम को दिल मेरा खो गया” शामिल रहा। विदेश की धरती से भारतीय कलाकार की आवाज़ गूंजने पर क्षेत्रवासियों एवं संगीत प्रेमियों में खुशी और गर्व का माहौल है।

आशीष शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने श्रोताओं, शुभचिंतकों एवं परिवार के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। और बता दे कि आशीष शर्मा बिगेस्ट टीवी रियलिटी शो इंडियास आइकोनिक टैलेंट शो को भी जजिंग कर रहे हैं 2026 का ग्रांड फिनाले जज के रूप में होस्ट करेंगे
अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्लेटफॉर्म पर गीत प्रसारित होना उनके संगीत जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment