जन्मभूमि से श्रीराम की ससुराल जनकपुर तक चलेगी धार्मिक ट्रेन, ये होगा अयोध्या-नेपाल यात्रा पैकेज
by
written by
48
रीराम जन्मभूमि अयोध्या से उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुर तक की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत रेलवे भारत में अयोध्या और नेपाल में जनकपुर तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले मार्ग पर अगले महीने ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ चलाएगा।