दिल्ली में बढ़ी सर्दी, इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज, कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, यहां होगी बारिश
by
written by
31
देश के कई इलाकों में सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर पश्चिमी भारत के कई इलाकों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले करीब 4 दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।