Beauty: देखिए, अपने ब्राइडल लुक के लिए नथ की लेटेस्ट डिजाइन – समाचार 10 India

by समाचार 10 India

– समाचार 10 India, मुंबई। भारतीय परंपराओं में शादी के लिए पूरा परिवार महीनों पहले से तैयारियां शुरु कर देता है। क्योंकि, इस 1 दिन के लिए हमारे यहां न जाने कितने रीति-रिवाज निभाए जाते है, जो शायद हमें याद भी नहीं होते है। वहीं शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है, जिस दिन वो दुल्हन बनकर दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की लगना चाहती है। इसलिए वो इस दिन सिर से पैर तक अपने ड्रेसअप को शानदार करना चाहती है। वेडिंग कलेक्शन में भी समय के साथ फैशन और ट्रेंड बदलते रहते हैं। आज हम आपको दुल्हन की सबसे खास ज्वेलरी यानि की नथ का लेटेस्ट डिजाइन बताएंगे, जिसे आप एकदम फैशनेबल तरीकें से अपने ब्राइडल लुक के साथ मैच कर सकती है। 

नथ का महत्व
हिंदू, मुस्लिम और सिख…तीनों ही धर्म की दुल्हन अपनी शादी में नथ जरुर पहनती है। नाक में नथ और पैरों में बिछिया देखकर ही लोग किसी महिला के विवाहित होने का अंदाजा लगा लेते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ यह फैशन का एक ट्रेंड बनता जा रहा है। आज कुंवारी लड़कियां भी नाक में नथ और पैरों में स्टाइलिश दिखने वाली बिछिया पहन रही हैं। भले ही ये दो चीजें आज फैशन एक्सेसरीज में शामिल हो गई हों, लेकिन इन्हें पहनने का आज भी खासा महत्व है। उत्तर भारत में हर शुभ काम पर नथ पहनने का रिवाज है। नथ को सुहाग की निशानी माना जाता है इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

कैसे बदला नथ का फैशन
आज के जमाने में जो लेटेस्ट नथ डिजाइन चल रही हैं,पहले उससे थोड़ा अलग चलती थी। लेकिन बीते जमाने में नथ को परंपरा से जोड़कर देखा जाता था और अब इसे फैशन एसेसरीज माना जाता है। सबसे पहले रिंग वाली नथ पहनी जाती थी, जो देखते ही देखते फैशन का ट्रेंड बन गई। हालांकि, रिंग नोज पिन आज भी फैशन में है और इसे पहनने में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हैं। यही नहीं, नोज पिन कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए आज के समय में एक फैशन एक्ससेरीज बना हुआ है, जिसे वह हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। स्वास्तिक, बर्ड, फ्लावर के अलावा कई क्रिएटिव डिज़ाइन इन दिनों मार्किट में मौजूद हैं, जिन्हें पहनकर आप भी अपने स्टाइल का परचम लहरा सकती हैं।

हम आपको बताते हैं शानदार नथ डिजाइन्स, जो शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी
सबसे पहले हैं, बंगाली स्‍टाइल नथ– बंगाली लुक के लिए ट्राई करें।

महाराष्ट्रियन नथ– महाराष्ट्रियन लुक के लिए ट्राई करें। 

कुंदन वाली नथ– ऑफ व्हाइट या पेस्टल रंग की ड्रेस के साथ ट्राई करें।

फ्लोरल नथ– मेहंदी और हल्दी फंक्शन में ट्राई करें।

एलिगेंट गोल्ड नथ– चीक बोन्स और जो लाइन की लड़कियां ट्राई करें। 

नोज पिन– नथ पहनने का मन न हों और फिर भी ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो, इसे ट्राई करें।

नोज रिंग– सिंपल लुक के लिए ट्राई करें।

…....Beauty updates Different designs of bridal look nath. ..

You may also like

Leave a Comment