Lucknow के हज़रतगंज में लगेगी पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की प्रतिमा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे लोकापर्ण

by Vimal Kishor

 

लखनऊ।

प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय लालजी टंडन की आदमकद प्रतिमा हजरतगंज में लगाई जाएगी। स्वर्गीय टंडन की पहली पुण्यतिथि पर 21 जुलाई को इस प्रतिमा का लोकार्पण होगा, जिसमे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रतिमा लगाने की जोर से तैयारियां चल रही है। हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के सामने खाली जगह पर यह प्रतिमा लगाई जानी है। मेटल की इस प्रतिमा को लगाने के लिए नगर निगम वहां पैडस्टल तैयार कर रहा है। करीब तीन मीटर ऊंचे पैडस्टल पर बारह मीटर ऊंची प्रतिमा लगाई जानी है।

प्रतिमा लगाने से पहले सामने बने पिंक पुलिस बूथ को भी हटाया जाएगा, क्योंकि इस बूथ के होने से सड़क से प्रतिमा नहीं दिखाई देगी।

नगर निगम ने राजकीय निर्माण निगम से पिंक बूथ को शिफ्ट करने को पत्र लिखा है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने टंडन के निधन के बाद उनके नाम से सड़क व पार्क का नाम और प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की थी। महापौर ने अपनी इस घोषणा को नगर निगम सदन से पास भी कराया था। इसमे चौक में भी प्रतिमा लगाने की जगह खोजी गई थी लेकिन हजरतगंज में यह जगह उपयुक्त पाई गई थी।

हजरतगंज के व्यापारियों ने भी हजरतगंज में किसी जगह पर प्रतिमा लगाने की मांग की थी। लखनऊ में भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले लालजी टंडन की पहचान सर्वप्रिय नेता के रूप में होती थी और लखनऊ की विकास में उनका बहुत योगदान रहा था। वह तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खास माने जाते थे। पहले उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया था और बाद में मध्यप्रदेश भेजा गया था लेकिन लखनऊ से उनका नाता बना हुआ था और यहां आने पर हर किसी से मुलाकात करते थे। पिछले साल इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके बड़े बेटे आशुतोष टंडन ‘गोपालÓ प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री हैं।

You may also like

Leave a Comment