मेदांता लखनऊ में विश्व हृदय दिवस पर मरीजों के लिए हुआ खास मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम

डॉक्टरों ने ओपन हार्ट सर्जरी, मिनिमल इनवेसिव सर्जरी समेत हृदय रोग के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में दी जानकारी

by Vimal Kishor

 

*लखनऊ, उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मेदांता लखनऊ में मरीजों और उनके परिवारों के लिए खास मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने डॉक्टर से सीधे बातचीत की और हृदय रोग से जुड़ी जरूरी जानकारी ली।कार्यक्रम में मेदांता लखनऊ के डायरेक्टर, कार्डियक सर्जरी डॉ. गौरंगा मजूमदार समेत डायरेक्टर क्लिनिकल एंड प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी डॉ. आर के सरन, डायरेक्टर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉ. एस के द्विवेदी, डायरेक्टर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉ. पी के गोयल, डायरेक्टर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉ. माहिम सरन ने लोगों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। डॉक्टरों ने हार्ट सर्जरी से लेकर मिनिमल इनवेसिव सर्जरी और कैथेटर बेस्ड प्रोसीजर्स के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी और बताया कि किन स्थितियों में इस सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने हृदय रोग से बचाव और इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में परेशानी, अचानक ज्यादा पसीना आना, थकान और बेचैनी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण और समय समय पर स्वास्थ्य जांच से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिवारों ने हृदय रोग के बचाव, लक्षण और इलाज से जुड़े सवाल पूछे और डॉक्टर से जरूरी सलाह ली।

You may also like

Leave a Comment