टुरियागंज में ‘केयचेन क्लॉथ हाउस’ का भव्य शुभारंभ

एक ही छत के नीचे फैशन की मिलेगी पूरी रेंज

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। टुरियागंज क्षेत्र में अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी के संयोजन में केयचेन क्लॉथ हाउस का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का फीता काटकर इमाम-ए-ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि रबीउल अव्वल के मुबारक महीने में प्रतिष्ठान का शुभारंभ होना खुशी की बात है। उन्होंने केयचेन क्लॉथ हाउस के संचालक और उनकी पूरी टीम के लिए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह पाक उन्हें कारोबार में कामयाबी और बरकत अता फरमाए।

केयचेन क्लॉथ हाउस के ओनर तनवीर असलम ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर पार्टी वियर टू-पीस एवं थ्री-पीस सूट, फॉर्मल सूट, प्लेन शेरवानी, फैंसी पार्टी वियर शेरवानी, पैंट-शर्ट, जींस, कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और वेस्टकोट समेत विभिन्न प्रकार के परिधान उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार एक्सक्लूसिव कलर्स और लेटेस्ट डिजाइनों की भी खास रेंज रखी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान पर कपड़ों की सिलाई भी वाजिब दामों पर की जाती है। खासतौर पर दूल्हों के लिए लेटेस्ट डिजाइन के सूट और शेरवानी तैयार की जाती हैं, जिससे ग्राहकों को खरीदारी के साथ बेहतर फिटिंग और डिजाइन की सुविधा भी मिल सके। अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने केयचेन क्लॉथ हाउस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी दुआ है कि प्रतिष्ठान दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे और क्षेत्र के लोगों को बेहतर गुणवत्ता एवं किफायती दामों पर फैशनेबल कपड़े उपलब्ध कराता रहे।

कार्यक्रम में मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविदास मल्होत्रा, डॉ. सलमान खालिद, मुख्तार अहमद, फुरकान कुरैशी, इसराइल कुरैशी, अब्दुल वहीद, डॉ. मो. कामरान, लईक अहमद, अनीस राजा, मो. अजमल, कुतुबुद्दीन कुरैशी, सालेहीन, मो. रिजवान, गुफरान, रेहान, चांद अरफात, आबिद अली कुरैशी, सलमान, असिम मार्शल, मुजाहिद खान, गुलशेर आजाद, परवेज अख्तर, जमील मालिक, शबाब नूर, सरफराज जाहिद, इस्लाम खान, मुजीब बेग, जावेद गौरी, निघत गौरी, मो. नदीम, रिजवान रिजवी, हाफिज खुबैब और इरफान कुरैशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के मुख्य अतिथि मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली सहित सभी अतिथियों का स्वागत मो. असलम, इमरान कुरैशी, मो. हमजा, मो. अबूजर, जैनुल आबदीन और मुम्मताज ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने केयचेन क्लॉथ हाउस की तरक्की, कारोबार में बरकत और कामयाबी के लिए विशेष दुआ की।

You may also like

Leave a Comment