1

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को रुपए 2,853.33 करोड़ का लाभांश चेक प्रदान किया गया है। बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष पाण्डेय ने माननीय केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश चेक सौंपा, उनके साथ संजय लोहिया, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक गण नितेश रंजन, रामसुब्रमणियन एस. और अमरेश प्रसाद भी मौजूद थे।

