
लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी एवं वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुके द एवियान लक्स सेरेनिटी लखनऊ ने आज वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन (WIA) एवं उत्तर प्रदेश इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (UPEMA) द्वारा आयोजित “उत्तर प्रदेश स्तरीय संवाद एवं विस्तार बैठक” की सफल मेजबानी की। इस आयोजन में प्रदेश के हॉस्पिटैलिटी, वेडिंग एवं इवेंट उद्योग से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित उद्योग विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में लखनऊ के प्रमुख जनरल मैनेजर्स (GM), डायरेक्टर्स ऑफ सेल्स (DOS), डायरेक्टर्स ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग (DOSM), होटल एवं बैंक्वेट प्रमुखों, वेडिंग प्लानर्स, इवेंट कंपनियों, कॉर्पोरेट साझेदारों तथा विभिन्न श्रेणियों के एम्पैनल्ड वेंडर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन उद्योग के अग्रणी निर्णयकर्ताओं को एक मंच पर लाने वाला महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के विस्तार, व्यवसायिक सहयोग, डेस्टिनेशन वेडिंग्स की संभावनाओं, होटल-वेंडर साझेदारी, सेवा गुणवत्ता, नवाचार तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक अग्रणी वेडिंग एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर द एवियान लक्स सेरेनिटी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह केवल एक लक्ज़री रिसॉर्ट ही नहीं, बल्कि उद्योग जगत के महत्वपूर्ण संवाद, नेटवर्किंग एवं व्यावसायिक सहयोग का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है। विश्वस्तरीय बैंक्वेट सुविधाएँ, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उत्कृष्ट आतिथ्य सेवाएँ एवं प्रीमियम आयोजन क्षमता के कारण द एवियान लक्स सेरेनिटी आज प्रदेश के प्रतिष्ठित आयोजनों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है।
इस अवसर पर द एवियान लक्स सेरेनिटी के प्रबंधन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट अतिथि अनुभव प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ऐसे उद्योग मंचों के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी एवं वेडिंग उद्योग के विकास में सक्रिय योगदान देना भी है। भविष्य में भी द एवियान लक्स सेरेनिटी इसी प्रकार के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की मेजबानी करता रहेगा।
यह सफल आयोजन उत्तर प्रदेश के हॉस्पिटैलिटी एवं वेडिंग उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा तथा द एवियान को राज्य के अग्रणी बिजनेस, वेडिंग और नेटवर्किंग डेस्टिनेशन के रूप में और अधिक सशक्त पहचान प्रदान करने में सफल रहा।

