एक्सिस मैक्स लाइफ ने पेश किया स्मार्ट राइज

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, जिसे पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने एक्सिस मैक्स लाइफ स्मार्ट रिटायरमेंट इनकम विद सस्टेंड अर्निंग्स प्लान (स्मार्ट राइज) लॉन्च किया है। यह एक रिटायरमेंट प्रोडक्ट है, जिसमें गारंटीड एन्युटी कंपोनेंट को निफ्टी 50 इंडेक्स से जुड़े बेंचमार्क-लिंक्ड कंपोनेंट के साथ जोड़ा गया है। इससे ग्राहकों को ग्रोथ पोटेंशियल का लाभ लेने के साथ-साथ रिटायरमेंट के बाद अपने लिए स्थिर आय सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

एक्सिस मैक्स लाइफ के प्रोडक्टस, ईकॉमर्स एंड एंटरप्राइज सीओई के हेड वैभव कुमार ने कहा, ‘वैरिएबल एन्युटी प्रोडक्ट पेश करना एक्सिस मैक्स लाइफ के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि हम लगातार अपने रिटायरमेंट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। इंडेक्स-लिंक्ड वैरिएबल एन्युटी ऑप्शन लॉन्च देकर हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने और रिटायरमेंट स्पेस में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने में सक्षम हुए हैं। इस ऑफरिंग में मजबूत फाइनेंशियल प्रोटेक्शन, फ्लेक्सिबिलिटी और भरोसेमंद पेंशन को लेकर आधुनिक रिटायरीज की बदलती जरूरतों को भी समझा गया है। इससे लंबी अवधि में वित्तीय आजादी देने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।’ इस प्लान में पॉलिसीधारकों को डिफरमेंट पीरियड चुनते हुए अपनी रिटायरमेंट टाइमलाइन को कस्टमाइज करने का विकल्प मिलता है। इस अवधि में कोई एन्युटी नहीं मिलेगी।

डिफरमेंट फेज के बीतने के बाद एन्युटेंट को नियमित पेआउट मिलने लगता है। इस पेआउट में निम्नलिखित कंपोनेंट होते हैंरू गारंटीड एन्युटीरू एक फिक्स्ड और डिपेंडेबल इनकम, जो पॉलिसी के पूरे टर्म के दौरान बनी रहती है, जिससे आधारभूत वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है। वैरिएबल एन्युटीरू इंडेक्स-लिंक्ड इनकम स्ट्रीम, जो सीधे तौर पर निफ्टी 50 इंडेक्स के प्रदर्शन से जुड़ी है। इससे पॉलिसीधारकों को बाजार की तेजी से फायदा लेने का भरोसेमंद मैकेनिज्म मिलता है। स्मार्टराइज में क्रिटिकल लिगैसी-प्लानिंग बेनिफिट भी दिया गया है। इसके तहत एन्युटेंट की मृत्यु की स्थिति में निर्धारित नॉमिनी को (पॉलिसी के नियमों एवं शर्तों के आधार पर) रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस का विकल्प मिलता है। इससे लंबी अवधि में जनरेशनल फाइनेंशियल प्रोटेक्शन सुनिश्चित होता है।

You may also like

Leave a Comment