
लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। महिलाओं और युवतियों की विश्वसनीय वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के नए शोरूम ‘साई हांडा बैंगल्स’ का आज राजधानी के राम नगर, आलमबाग में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने साई हांडा बैंगल्स के शोरूम में मौजूद 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी और बैंगल्स (कंगनों) की फिनिशिंग और चमक की सराहना करते हुए कहा कि इनके डिजाइन्स और कारीगरी अद्भुत है। उन्होंने महिलाओं की पसंद को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां की वैरायटी इतनी खूबसूरत है कि कोई भी महिला अपनी पसंद के अनुसार आसानी से मैचिंग ज्वेलरी चुन सकती है।
इस अवसर पर साई हांडा बैंगल्स के संस्थापक सनी हांडा ने कहा कि लखनऊ हमारे विस्तार की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आलमबाग में नए शोरूम की शुरुआत के माध्यम से हमारा प्रयास शहर के ग्राहकों तक बेहतर गुणवत्ता युक्त नवीन डिजाइनों और विश्वसनीय सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाना है।
उन्होने कहा कि साई हांडा बैंगल्स वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त, आकर्षक डिजाइनों और ग्राहकों के भरोसे के लिए जाना जाता है। कंपनी अपने उत्पादों में 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड फिनिश, लाइफटाइम 50 प्रतिशत बायबैक सुविधा देती है।
समारोह में साई हांडा बैंगल्स के निदेशक काजल देव ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी की आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराना है। इस शोरूम में पारंपरिक और समकालीन दोनों तरह के डिजाइनों का विशाल संग्रह है, जिससे विभित्र आयु वर्ग और पसंद के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब असली सोने के दाम इतने ऊंचे हैं, तब आम महिलाओं और दुल्हनों के लिए यह ब्रांड बेहद कम दाम में शादी-विवाह और त्योहारों के लिए भारी और पारंपरिक आभूषणों (जैसे एंटीक हार, कड़े और नथ) का एक शानदार विकल्प दे रहा है।

