‘बीमा सबके लिए’ अभियान को मिली नई ताकत, आईआरडीएआई ने लॉन्च की कॉमिक बुक सीरीज़

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। आम लोगों को जीवन बीमा की जानकारी आसान भाषा में देने के लिए भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के चेयरमैन अजय सेठ ने उपभोक्ता जागरूकता कॉमिक बुक सीरीज़ लॉन्च की। राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य रोजमर्रा की कहानियों के माध्यम से जीवन बीमा, MWP, वेवर ऑफ प्रीमियम (WoP) और क्रिटिकल इलनेस राइडर जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाओं को सरल ढंग से समझाना है। सुप्रिया नाम की युवा जीवन बीमा सलाहकार के किरदार पर आधारित यह कॉमिक सीरीज़ ‘बीमा सबके लिए’ अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर आईएसी-लाइफ के अध्यक्ष कमलेश राव ने कहा कि यह पहल लोगों को परिवार की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव आदित्य गुप्ता ने इसे बीमा को सरल भाषा में समझाने की प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम में एलआईसी के एमडी दोराईस्वामी, पीएनबी मेटलाइफ के एमडी एवं सीईओ समीर बंसल, इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ रुशभ गांधी तथा वरिष्ठ वित्तीय पत्रकार सोनिया शेनॉय भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि देश में बीमा जागरूकता बढ़ाना और हर परिवार तक जीवन बीमा की पहुंच सुनिश्चित करना समय की जरूरत है।

You may also like

Leave a Comment