
लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। साहस और रोमांच के पर्यायवाची बने आइकॉनिक बेवरेज ब्रांड माउंटेन ड्यू ने माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज की शुरुआत की है। यह नया स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म है जहां दोस्ती, माइक्रो-ड्रामा स्टोरीटेलिंग और एनीमे इंस्पायर्ड विजुअल्स को साथ लाते हुए माउंटेन ड्यू अड्डा से शुरू होने वाली रोमांच की कहानियों का जश्न मनाया जाएगा। पहली फिल्म के साथ कैंपेन को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन के साथ एक कॉन्टेस्ट वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने सभी प्रशंसकों को फिल्म में माउंटेन ड्यू को खोजने के की चुनौती दी है, जिसे ‘एमडी’ के रूप में फिल्म के अंदर कई जगहों पर दर्शाया गया है। इन्हें खोजकर फैन्स को ऋतिक से मुलाकात का मौका मिल सकता है।
अभियान की शुरुआत को लेकर पेप्सिको इंडिया में माउंटेन ड्यू की कैटेगरी हेड आकांक्षा दलाल ने कहा माउंटेन ड्यू हमेशा से साहस की भावना और डर के आगे जीत है के विश्वास का जश्न मनाता रहा है। माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज के माध्यम से हम आज के युवाओं के लिए इस सोच को एक नए अंदाज में पेश कर रहे हैं। यह अभियान दोस्ती, सच्ची बातचीत और रोजाना की उन जगहों को केंद्र में रखता है जहां साहसिक और अलग सोच वाले विचार पैदा होते हैं। वास्तविक कहानियों को हैंडक्राफ्टेड एनिमेटेड विजुअल्स के साथ जोड़कर हम एक ऐसा स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो सांस्कृतिक रूप से युवाओं से जुड़ता है, मनोरंजक है और माउंटेन ड्यू की निडर सोच को पूरी तरह दर्शाता है।
अभियान और इससे जुड़े कॉन्टेस्ट पर बात करते हुए माउंटेन ड्यू इंडिया के ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन ने कहा माउंटेन ड्यू का नया अभियान माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज डिजिटल स्टोरीटेलिंग और वास्तविक जीवन के अनुभवों को साथ लाता है। इस पहल का उद्देश्य दोस्ती की भावना को मजबूत करना है साथ ही दर्शकों को एक ऐसी चुनौती के जरिये जोड़ना है जो डर के आगे जीत है की सोच को साकार करती है। मुझे इस पहल को लोगों के बीच साकार होते देखने और कॉन्टेस्ट के विजेताओं से मिलने का बेसब्री से इंतजार है।
अभियान के बारे में बात करते हुए लियो, साउथ एशिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर विक्रम पांडे ने कहा हर बार जब आप अपने डर का सामना करते हैं, तो आपके पास सुनाने के लिए एक यादगार कहानी होती है। यही माउंटेन ड्यू अड्डा के पीछे की असली सोच है एक ऐसी जगह, जहां दोस्त एक-दूसरे को अपने सबसे साहसिक और रोमांचक अनुभवों के बारे में बताते हैं। लाइव-एक्शन और स्टाइलाइज्ड एनीमेशन के मेल से हमने ऐसा विजुअल फॉर्मेट तैयार किया है जो इन कहानियों की तरह ही भव्य, रोमांचक और प्रभावशाली महसूस होता है। यह केवल एक कैंपेन नहीं बल्कि लोगों को साथ मिलकर कहानियां गढ़ने और डर के आगे जीत है की सोच को वास्तविक जीवन में जीने का निमंत्रण है।
हर यादगार कहानी की एक शुरुआत होती है। आज के युवा भारत के लिए यह शुरुआत अक्सर एक अड्डे से होती है, जहां दोस्त मिलते हैं, योजनाएं बनती हैं और किसी न किसी की जुबान से यह बात जरूर निकलती है, ‘यार, एक काम करते हैं। माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज में युवाओं के इसी चिरपरिचित अंदाज को केंद्र में रखा गया है। यह दोस्तों की रोजमर्रा की महफिलों, अचानक शुरू हुई बातचीत और साथ मिलकर ली गई चुनौतियों को साहस एवं रोमांच से भरपूर बड़ी कहानियों में बदल देती है।
माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज के जरिये ब्रांड ने अपने प्रतिष्ठित संदेश डर के आगे जीत है को एक नए, डिजिटल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट में पेश करने की शुरुआत की है। रोमांच को सिर्फ बड़े-बड़े स्टंट्स तक सीमित रखने के बजाय यह कैंपेन उस एक पल पर रोशनी डालता है, जब किसी चुनौती की शुरुआत होती है। बड़े-बड़े रोमांचक सफर की शुरुआत अक्सर दोस्तों के बीच होने वाली मजेदार नोकझोंक, किसी बेबाक आइडिया, साथियों के जोश और साझा सपनों से होती है, जहां एक सामान्य सी प्लानिंग एक यादगार अनुभव में बदल जाती है।
पहली फिल्म दोस्तों के एक समूह की कहानी दिखाती है, जो माउंटेन ड्यू अड्डा पर हुई एक बातचीत से शुरू हुए रोमांचक ‘केव एक्सपीडिशन’ को याद करते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह फिल्म लाइव-एक्शन से हैंडक्राफ्टेड एनीमे-इंस्पायर्ड एनीमेशन में बदल जाती है। खास बात यह है कि इस एनीमेशन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद के बिना तैयार किया गया है। इसका दमदार और प्रभावशाली विजुअल स्टाइल उस नई जनरेशन से गहराई से जुड़ता है, जो एनीमे, गेमिंग और विजुअल स्टोरीटेलिंग की दुनिया से अच्छी तरह वाकिफ है। फिल्म का समापन फिर उसी अड्डे पर होता है, जहां हर रोमांच एक ऐसी कहानी में बदल जाता है, जिसे दोस्त बार-बार सुनाते हैं, याद करते हैं और साथ मिलकर जीते हैं।
इस लॉन्चिंग को और भी इंटरैक्टिव बनाने के लिए कैंपेन में ऋतिक रोशन एक खास कॉन्टेस्ट वीडियो के साथ नजर आए हैं। इसमें वह दर्शकों को चुनौती देते हैं कि वे फिल्म को ध्यान से देखें और पूरी कहानी में अलग-अलग जगह छिपे एमडी चिन्ह वाले माउंटेन ड्यू को खोजें। जो दर्शक सभी छिपे हुए एमडी मार्क्स को सही ढंग से पहचान लेंगे, उन्हें ऋतिक रोशन से मुलाकात का मौका मिल सकता है। इस तरह यह पहल फिल्म देखने के अनुभव को भी उतना ही रोमांचक और दिलचस्प बना देती है, जितनी रोमांचक इसमें दिखाई गई एडवेंचर की कहानी है।
माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज के जरिये ब्रांड ने अड्डा को ऐसी जगह के रूप में पेश किया है, जहां रोजमर्रा की हंसी-मजाक और बातचीत यादगार रोमांचक कहानियों की शुरुआत बन जाती है। यह वह जगह है, जहां दोस्ती हौसले को नई ताकत देती है, अचानक बने छोटे-छोटे प्लान समय के साथ यादगार किस्सों में बदल जाते हैं और डर के आगे जीत है की भावना एक नए अंदाज में सामने आती है। क्योंकि, वैसे भी हर बड़ा रोमांच किसी पहाड़ की चोटी या खाई के किनारे से ही शुरू नहीं होता। कई बार सबसे यादगार सफर की शुरुआत दोस्तों के साथ, माउंटेन ड्यू की एक बोतल और इस एक लाइन से होती है यार, एक काम करते हैं।

